एक दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार सोमवार को फिर नई ऊंचाई पर पहुंच गया। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स 443.46 (0.56%) अंकों की बढ़त के साथ 79,476.19 पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 131.36 (0.55%) अंक चढ़कर 24,141.95 पर बंद हुआ।शेयर बाजार में एक दिन की गिरावट के बाद हफ्ते के पहले कारोबारी दिन फिर खरीदारी दिखी। इससे पहले शुक्रवार को बाजार बंद होते समय सेंसेक्स 210.45 (0.26%) अंकों की गिरावट के साथ 79,032.73 के स्तर पर बंद हुआ था। दूसरी ओर, निफ्टी 33.91 (0.14%) अंक फिसलकर 24,010.60 पर बंद हुआ था। भारती एयरटेल और कोटक बैंक के शेयरों में दो-दो प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी। सेंसेक्स के 30 शेयरों में 20 शेयर हरे निशान पर बंद हुए।
Hindustan Times Latest & Breaking News Updates In Hindi