मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 25 जनवरी को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है।
उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा है कि पर्यटन देश-प्रदेश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण स्थान रखता है।
इससे न सिर्फ लोगों को स्थानीय सांस्कृतिक, भौगोलिक, प्राकृतिक, ऐतिहासिक एवं अद्भुत स्थलों को जानने का मौका मिलता है, बल्कि यह हजारों परिवारों के जीवनयापन के लिए आजीविका के नए रास्ते भी खोलता है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राष्ट्रीय पर्यटन दिवस का उद्देश्य भारत में पर्यटन उद्योग के महत्व पर जोर देना है और लोगों के बीच इसके प्रति जागरूकता को बढ़ाना है ताकि यह देश को भविष्य में आर्थिक तरीके से लाभ देता रहे।
भारत हमेशा से अपनी समृद्ध संस्कृतियों के लिए जाना जाता है इसलिए भारत के प्रत्येक क्षेत्र की एक लंबी और शानदार पृष्ठभूमि है।
यह सब दिखाने का सबसे बड़ा तरीका पर्यटन के माध्यम से है। इसके माध्यम से व्यक्तियों को अपने देश की सुंदर भूमि के बारे में जानने के लिए भी जागरूक किया जाता है।
Hindustan Times Latest & Breaking News Updates In Hindi