डोनाल्ड ट्रंप के ऊपर गोली चलाने वाले शख्स की पहचान हो गई है।
जानकारी के मुताबिक यह 20 साल का एक युवक था, जिसका नाम थॉमस मैथ्यू बताया गया है।
जांच टीम अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर उसका मकसद क्या था। इसके साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि उसके संबंध किन लोगों से थे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक मैथ्यू एक निर्माणाधीन प्लांट की छत पर था, जहां से उसने डोनाल्ड ट्रंप को निशाना बनाकर गोली चलाई।
हालांकि ट्रंप सौभाग्यशाली रहे कि गोली उनके कान को छूती हुई निकल गई। इसके तत्काल बाद सिक्योरिटी सर्विस वहां से निकालकर ले गई।
The post डोनाल्ड ट्रंप को गोली मारने वाले की हुई पहचान, 20 साल के थॉमस मैथ्यू का आखिर क्या था इरादा… appeared first on .
Hindustan Times Latest & Breaking News Updates In Hindi