भोपाल : सामाजिक न्याय दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री नारायन सिंह कुशवाहा के मुख्य अतिथि में "विकसित भारत का मंत्र-भारत हो नशे से स्वतंत्र" अभियान का राज्य स्तरीय कार्यक्रम 12 अगस्त को प्रातः 10:30 बजे सामाजिक न्याय नि:शक्तजन सशक्तिकरण संचालनालय में आयोजित होगा।
आयुक्त सामाजिक न्याय डॉ. आर.आर. भोसले ने बताया कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सामाजिक और स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से 'नशा एक सामाजिक बुराई' विषय पर राज्य स्तरीय फोटो प्रदर्शनी, शपथ ग्रहण समारोह तथा पौध-रोपण किया जाएगा।
साथ ही प्रदेश के सभी जिलों में इस अभियान के तहत शैक्षणिक संस्थाओं में जागरूकता रैली, दौड़ प्रतियोगिताएं, संस्थानों में "विकसित भारत का मंत्र-भारत हो नशे से स्वत्रंत" और "नशा एक सामाजिक बुराई" विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्थानीय जन-प्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग से अधिक से अधिक आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। कार्यक्रम में शामिल नागरिकों को शपथ भी दिलाई जाएगी।
Hindustan Times Latest & Breaking News Updates In Hindi