प्रदेश के अधिसंख्य हिस्सों में सामान्य से कम वर्षा सितंबर में होगी। दक्षिण-पश्चिम भागों में गरज-तड़क के साथ सामान्य वर्षा के आसार हैं। प्रदेश में सामान्य वर्षा का आंकड़ा 216.5 मिमी है। बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी का प्रवाह बना रहेगा।
राजधानी समेत प्रदेश के अधिसंख्य भागों के अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी व पश्चिम चंपारण व सीतामढ़ी में गरज-तड़क के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा के आसार हैं।
पटना में कैसा रहेगा मौसम
उत्तरी भागों के एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन, वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी व आसपास इलाकों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ मौसम सामान्य बना रहेगा।
रविवार को पटना व आसपास इलाकों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी होने से मौसम सामान्य बना रहा। पटना का अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मानसून सीजन के दौरान एक जून से 31 अगस्त तक प्रदेश में सामान्य से 25 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश में 583.3 मिमी वर्षा हुई, जबकि सामान्य वर्षा का मानक 782.6 मिमी है।
Hindustan Times Latest & Breaking News Updates In Hindi