मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार किया आत्मीय स्वागत
केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के मुख्यमंत्री निवास रायपुर पहुँचने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने आत्मीय स्वागत किया।

मुख्यमंत्री साय ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को शाल एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनका अभिनन्दन किया।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद सुनील सोनी, उप मुख्यमंत्री द्वय विजय शर्मा, अरुण साव, विधायक किरण सिंह देव, विधायक अजय चंद्राकर, विधायक राजेश मूणत, श्रीमती प्रियंवदा सिंह जूदेव, श्री रोहित चाहर एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
Hindustan Times Latest & Breaking News Updates In Hindi