भोपाल: राज्य शासन ने वीर भारत न्यास के न्यासी सचिव एवं महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ के निदेशक श्रीराम तिवारी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सांस्कृतिक सलाहकार नियुक्त किया है। डॉ. यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही तिवारी उनके सलाहकार के रूप में काम कर रहे हैं।

सामान्य प्रशासन विभाग के कार्मिक सचिव के नाम से जारी आदेश के अनुसार श्रीराम तिवारी को वर्तमान कार्य के साथ-साथ मुख्यमंत्री के सांस्कृतिक सलाहकार का कार्यभार भी सौंपा गया है। तिवारी ने साहित्य, भारतीय प्राच्यविद्या, कला, सिनेमा और स्वराज पर आधारित 100 से अधिक पुस्तकों का संपादन एवं प्रकाशन किया है। तिवारी इससे पहले संस्कृति निदेशक रह चुके हैं और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के सलाहकार का पद भी संभाल चुके हैं।
Hindustan Times Latest & Breaking News Updates In Hindi