रायपुर: उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने आज नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ संवाद के ऑडिटोरियम में पत्रकार-वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान पिछले दो वर्षों में नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा किए गए कार्यों तथा विभाग की आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस., राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) के सीईओ श्री शशांक पाण्डेय, अतिरिक्त सीईओ श्री दुष्यंत कुमार रायस्त और अपर संचालक श्री पुलक भट्टाचार्य भी पत्रकार-वार्ता में मौजूद थे।

Hindustan Times Latest & Breaking News Updates In Hindi