बडकोट के यमुना घाटी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भ्रमण के दौरान मौसम ने अचानक करवट ले ली और क्षेत्र में जमकर बारिश व ओलावृष्टि हुई। प्रतिकूल मौसम के बावजूद मुख्यमंत्री तय कार्यक्रम के अनुसार नगाणगांव पहुंचे और वहां आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया।
इस दौरान उनके साथ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर क्षेत्र के हालात की जानकारी ली। खराब मौसम के बावजूद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
Hindustan Times Latest & Breaking News Updates In Hindi