उत्तराखंड में फिर सक्रिय होगा मानसून, 14 से 17 अगस्त तक तेज बारिश की संभावना

उत्तराखंड में आने वाले दिनों में मौसम फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने 14 से 17 अगस्त के दौरान प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। इसको देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

पहाड़ी और संवेदनशील इलाकों में विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है। जिला प्रशासन को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने और जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

About News Desk