राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में देशभर के विभिन्न राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की गई है। पूर्व सेना प्रमुख व पूर्व केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।वहीं आरिफ मोहम्मद खान बिहार के राज्यपाल होंगे। इनके अलावा, पूर्व गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा के राज्यपाल के रूप में कार्यरत रघुबर दास का इस्तीफा स्वीकार करते हुए नए राज्यपालों की नियुक्ति की मंजूरी दी है।
राज्यपालों की नई नियुक्तियां:
डॉ. हरि बाबू कम्भमपति: मिजोरम के वर्तमान राज्यपाल को ओडिशा का राज्यपाल बनाया गया है।
जनरल (डॉ.) विजय कुमार सिंह (सेवानिवृत्त): उन्हें मिजोरम का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर: बिहार के वर्तमान राज्यपाल को केरल का राज्यपाल बनाया गया है।
आरिफ मोहम्मद खान: केरल के वर्तमान राज्यपाल को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
अजय कुमार भल्ला: पूर्व गृह सचिव को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
Hindustan Times Latest & Breaking News Updates In Hindi