दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अभी तक भारतीय जनता पार्टी की ओर से सीएम फेस का ऐलान नहीं किया है, लेकिन इस संबंध में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बड़ा दावा किया है।
संजय सिंह ने चुनाव की तारीख का ऐलान होने से पहले दावा कर दिया कि भारतीय जनता पार्टी के नेता रमेश बिधूड़ी को पार्टी सीएम फेस बनाने वाली है। आप नेता ने इस दौरान बोल दिया कि अब दिल्ली के लोगों को तय करना है कि उन्हें अरविंद केजरीवाल चाहिए या रमेश बिधूड़ी।
राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जिस प्रकार से रमेश बिधूड़ी के बचाव में उतर रही है, उससे साफ है कि पार्टी उन्हें सीएम फेस बनाने जा रही है। दिल्ली की सीएम आतिशी के खिलाफ दिए गए विवादित बयान को लेकर भी संजय सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंनें इस बयान को लेकर बोल दिया कि मैं समझता हूं भाजपा इस देश की सबसे बड़ी गुंडों की पार्टी है।
Hindustan Times Latest & Breaking News Updates In Hindi