भोपाल: उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने प्रदेशवासियों को रंगों के महापर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि होली आपसी प्रेम, सौहार्द और उल्लास का प्रतीक है, जो हमें सामाजिक समरसता और एकता का संदेश देता है। उन्होंने कामना की है कि होलिका दहन की पावन अग्नि सभी नकारात्मकता, दुख और रोगों को समाप्त करे तथा प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लाए।
प्राकृतिक रंगों से खेलें होली:-
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सभी नागरिकों से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, स्वच्छता बनाए रखने और प्राकृतिक रंगों से होली खेलने की अपील की। उन्होंने प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि यह त्यौहार नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करे।
Hindustan Times Latest & Breaking News Updates In Hindi