रायपुर
राजधानी रायपुर स्थित होटल कोर्टयार्ट मैरिएट में बीते दिन होली के जश्न के बीच युवाओं के बीच जमकर मारपीट हो गई. होटल कोर्टयार्ड में होली की शाम 4 बजे 2 गुटों के आधा दर्जन से अधिक युवक मौजूद थे. इनमें मोवा-पंडरी गुरूद्वारा के पास रहने वाले तुषार कुंदनानी,यश, भरत धनेचा,दिनेश, मोहित और अमर सचदेव शामिल हैं. इन युवकों में जबरदस्ती रंग लगाने के चलते विवाद खड़ा हुआ और विवाद इतना बढ़ा कि वे मारपीट पर उतर आए. मारपीट के बाद तुषार ने तेलीबांधा पुलिस थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है.
तुषार ने भरत, मोहित, अमर और दिनेश के खिलाफ अपनी शिकायत में बताया कि वे सभी होली का जश्न मनाने के लिए होटल कोर्टयार्ड पहुंचे थे. इसी दौरान रंग लगाने पर इन चारो ने तुषार और यश को अपशब्द कहे और फिर पाइप से हमला कर दिया.
तेलीबाँधा थाना प्रभारी नरेंद्र मिश्रा ने बताया कि मामले में पुलिस ने धारा भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 115(2), 351(2) के तहत एफआईआर कर दी है. दोनों पक्षों का बयान लेकर वैधानिक कार्रवाई की बात कही है.
Hindustan Times Latest & Breaking News Updates In Hindi