रायपुर: “छत्तीसगढ़ में सुशासन केवल नारा नहीं, हमारी प्राथमिकता है। सुशासन तिहार-2025 के माध्यम से हम शासन को जनता के और करीब ला रहे हैं। इसका उद्देश्य है – पारदर्शिता, संवाद और समाधान को एक प्रक्रिया में पिरोकर जनविश्वास को और मजबूत करना।
हम चाहते हैं कि राज्य के हर नागरिक को यह भरोसा हो कि उनकी बात सुनी जा रही है, उनकी समस्याओं का समाधान हो रहा है और योजनाओं का लाभ सही व्यक्ति तक पहुँच रहा है।
मैं स्वयं, मेरे मंत्रीगण, मुख्य सचिव और शासन के वरिष्ठ अधिकारी इस तिहार में भाग लेंगे और जनता से सीधे संवाद करेंगे। हमारा लक्ष्य है – हर जिले, हर पंचायत, हर व्यक्ति तक सुशासन की पहुँच सुनिश्चित करना।
मैने सभी कलेक्टरों को निर्देशित किया है कि वे इस अभियान को जनांदोलन बनाएं। उनकी नेतृत्व क्षमता और समर्पण ही इस तिहार को एक नई पहचान देगा।”
Hindustan Times Latest & Breaking News Updates In Hindi