रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों ने एक बार फिर से सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हुए आईईडी ब्लास्ट किया है। जिसमें एक पुलिस अधिकारी के शहीद होने की खबर है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने सुकमा के कोंटा में आईईडी ब्लास्ट किया। जिसकी चपेट में आने से कोंटा संभाग के एएसपी आकाश राव गिरीपूंजे शहीद हो गए। इस धमाके में कोंटा के टीआई और एसडीओपी भी घायल हुए हैं। ये धमाका गोलापल्ली इलाके में तलाशी अभियान के दौरान हुआ।
बता दें कि नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ में इन दिनों सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। जिमसें आए दिन सुरक्षा बलों और नक्सलियों का आमना सामना हो रहा है। सुरक्षा बलों की कार्रवाई से घबराए नक्सलियों ने 10 जून को भारत बंद का आह्वान किया था।
जिसे देखते हुए एएसपी आकाश राव गिरिपंजे किसी भी तरह की नक्सली घटना को रोकने के लिए क्षेत्र में पैदल ही गश्त पर निकले थे। तभी वह नक्सलियों द्वारा लगाई गई आईईडी की चपेट में आ गए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र भेजे गया लेकिन रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। इस धमाके में घायल हुए एसडीओपी और थाना प्रभारी को गंभीर हालत में कोंटा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Hindustan Times Latest & Breaking News Updates In Hindi