भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अनूपपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री बिसाहू लाल सिंह के गृह ग्राम परासी पहुंचकर उनके पुत्र स्व. अमृतलाल सिंह के असामायिक निधन पर श्रद्धासुमन अर्पित कर शोक-संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोक संतप्त परिवार को दुख की इस घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस दौरान विधायक अनूपपुर पूर्व मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह एवं परिजन सहित कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल, अध्यक्ष कोल विकास प्राधिकरण (कैबिनेट मंत्री दर्जा) श्री रामलाल रौतेल, विधायक जयसिंहनगर श्रीमती मनीषा सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद पसान श्री राम अवध सिंह, जनप्रतिनिधि और कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली उपस्थित रहे।
Hindustan Times Latest & Breaking News Updates In Hindi