लोकसभा चुनाव में भाजपा को सबसे बड़ा नुकसान यूपी से हुआ है। यूपी में समाजवादी पार्टी (सपा) ने कांग्रेस के साथ मिलकर पिछली बार की तुलना में काफी बेहतर प्रदर्शन किया है। सपा के कई सांसदों ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की है।
अखिलेश और डिंपल रचेंगे इतिहास
इस जीत में सपा मुखिया अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव की चर्चा सबसे ज्यादा है। दरअसल, अखिलेश और डिंपल यूपी के पहले ऐसे जोड़े होंगे जो एकसाथ संसद में पहुंचेंगे। अखिलेश और डिंपल पहले 17 वीं लोकसभा के सदस्य तो थे, लेकिन दोनों के अलग-अलग समय पर संसद पहुंचे थे।2019 का चुनाव भी दोनों लड़े थे, लेकिन आजमगढ़ से अखिलेश तो जीत गए थे, जब्कि डिंपल को कन्नौज से भाजपा के सुब्रत पाठक से हार झेलनी पड़ी।इसके बाद मुलायम सिंह के निधन के बाद डिंपल मैनपुरी के उपचुनाव में जीतीं, लेकिन उससे पहले ही अखिलेश लोकसभा से इस्तीफा देकर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बन गए।
Hindustan Times Latest & Breaking News Updates In Hindi