नई दिल्ली
भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा खत्म हो गया है। टी20 सीरीज में 4-0 से हारने के बाद टीम इंडिया वनडे सीरीज को भी नहीं जीत पाई। पहले मैच को भारत ने जीता था लेकिन इंग्लैंड ने दमदार वापसी करते हुए दूसरे और तीसरे मैच को अपने नाम कर लिया। रविवार को लॉर्ड्स के मैदान पर टीम इंडिया ने आखिरी वनडे मैच खेला।
टीम इंडिया का अगला मैच कब?
इंग्लैंड के बाद टीम इंडिया जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में मैदान पर उतरेगी। वहां भारत को तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। इसकी शुरुआत 23 जुलाई को हरारा स्पोर्ट्स क्लब में होगी। इसके बाद 25 को दूसरा जबकि 26 को तीसरा मैच खेला जाएगा। इस दौरान पर सिर्फ टी20 सीरीज ही होगी। इस दौरे पर वीवीएस लक्ष्मण टीम इंडिया के हेड कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे।
भारत के जिम्बाब्वे दौरा का शेड्यूल
मैच तारीख वेन्यू समय (IST)
पहला टी20I 23 जुलाई 2026 हरारे स्पोर्ट्स क्लब 4:30 PM
दूसरा टी20I 25 जुलाई 2026 हरारे स्पोर्ट्स क्लब 4:30 PM
तीसरा टी20I 26 जुलाई 2026 हरारे स्पोर्ट्स क्लब 4:30 PM
टीम के सदस्य जिम्बाब्वे पहुंच चुके
जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए खिलाड़ी जिम्बाब्वे पहुंच गए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेल रहे श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, शिवम दुबे, हर्ष दुबे और प्रिंस यादव अब जिम्बाब्वे पहुंचेंगे। टी20 विश्व कप जीतने के बाद से भारतीय टीम एक भी टी20 मैच नहीं जीत पाई है। इंग्लैंड दौरे से पहले आयरलैंड के खिलाफ भी टीम दो मैचों की सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप हो गई थी।
जिम्बाब्वे में भारत का टी20 रिकॉर्ड
भारतीय टीम जिम्बाब्वे में तीन टी20 इंटरनेशनल मैच हार चुके हैं। वहां अभी तक दोनों टीमों के बीच 12 मुकाबले हुए हैं। इसमें भारत को 9 जीत मिली है। 2024 टी20 विश्व कप जीतने के बाद टीम इंडिया जिम्बाब्वे गई थी। वहां पहले ही मैच में हार झेलनी पड़ी थी। उससे पहले 2015 और 2016 में भी भारत को वहां टी20 मैच में हार झेलनी पड़ी थी।
जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारत की टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव।
Hindustan Times Latest & Breaking News Updates In Hindi